फिरोजाबाद। विभव नगर स्थित श्री शांतिनाथ जिनालय विभव नगर में जैन मुनि विश्रांत सागर महाराज एवं विनिवेश सागर महाराज के सानिध्य में विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। धर्मसभा का आयोजन किया गया। जैन मुनि विश्रांत सागर ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सुसंस्कारी होना आवश्यक है।
प्रवचन सभा का शुभारंभ चक्रेश कुमार जैन ने मंगलाचरण से किया। मुनि विश्रांत सागर ने कहा कि सभी माता-पिता को बच्चों को सुसंस्कारी बनाना होगा। तब ही सभी बच्चे बड़े होकर देश, धर्म और संस्कृति की रक्षार्थ तत्पर रहेंगे। जैन मुनि आत्म, साधना, संयम, तप, त्याग करते हुए मोक्ष मार्ग की ओर प्रशस्त होते हैं।
संचालक राहुल जैन इसौली ने किया। दोपहर तीन बजे महिला मंडल विभव नगर द्वारा आयोजित 48 दीपों से 48 दिवसीय भक्तामर का पाठ धूमधाम से चल रहा है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद जैन राजू , मुकेश कुमार जैन, प्राचार्य साहस कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, भोला जैन, चक्रेश कुमार जैन, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।