फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सुबह से ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। प्रमुख चौराहों पर पीएसी और पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते गए, वैसे-वैसे जिले की सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त होती गई।
थानेदार पीएसी के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में गश्त करते दिखे गए। इस बीच कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे ने पीएसी के साथ शहर के सदर बाजार में दुकानदारों द्वारा घेरे गए फुटपाथ को खाली कराना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। जिससे शहर में जाम की स्थिति से लोगों को सामना न करना पड़े।
मतगणना के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने पूर्व में ही खाका तैयार कर लिया गया था। शिकोहाबाद नवीन फल एवं सब्जी मंडी में मतगणना शुरु होने से पूर्व शहर के नगला बरी, जाटवपुरी, आसफाबाद, सुभाष तिराहा, क्लब चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा के साथ नालबंद और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया था। चौराहों और मिश्रित आबादी क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल आने जाने वाले लोगों की जहां निगरानी करता दिखाई दिया। वहीं खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा। जो शहर में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था।
थानेदार पीएसी के जवानों के साथ शहर में गश्त करते दिखाई दिए। कोतवाल उत्तर संजीव कुमार, कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह, कोतवाल दक्षिण रामेंद्र कुमार और रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्मेंद्र मिश्रा अपने अपने क्षेत्र में गश्त कर हरे थे। इस बीच पुलिस ने सदर बाजार से फुटपाथ को भी खाली कराना शुरू कर दिया था।