फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में इस्कॉन मंडली ने किया सकीर्तन, गूंजा हरे रामा-हरे कृष्णा

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! जिला कारागार में हरि नाम संकीर्तन कार्यक्रम के आयोजन के दौरान झूमते लगे जेल में निरुद - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बंदियों को तनाव मुक्त करने के लिए इस्कॉन मंदिर की मंडली द्वारा जिला कारागार में संकीर्तन का आयोजन किया गया। कारागार में हरे रामा-हरे कृष्णा...की धुन सुनाई दी तो कैदियों भावविभोर होकर झूमने लगे।
विज्ञापन

बुधवार को वृंदावन से आई इस्कॉन मंदिर की टीम ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। जिला कारागार में सजा काट रहे सभी महिला और पुरुष बंदियों को संकीर्तन व भगवत गीता के माध्यम से ज्ञान देकर उनके विचारों को बदलने का काम किया गया। संकीर्तन और भजनों पर बंदी थिरकते नजर आए। जेल अधीक्षक आनंद सिंह ने बताया की शरीर का प्रमुख हिस्सा दिमाग है। दिमाग को स्वच्छ और तरोताजा रखने के लिए धार्मिक आयोजन आवश्यक है। श्रीमद्भागवत की शिक्षा ग्रहण करने के बाद व्यक्ति तनाव मुक्त हो जाता है। यह पहल आगे भी जारी रखी जाएगी। कार्यक्रम में चाणक्य फाउंडेशन के प्रदेश सचिव पंडित अखिलेश शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, दीपशिखा भदौरिया, अश्वनी राजौरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें