फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नशे में ग्रामीण ने मंदिर से हटाई हनुमान जी की प्रतिमा, भेद खुला तो मांगी माफी

Wed, 12 Aug 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम निकाऊ में मंगलवार रात एक वृद्ध ग्रामीण ने शराब के नशे में मंदिर से हनुमानजी की प्रतिमा को हटाकर बाहर रख दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, प्रतिमा बाहर रखी देख आक्रोशित हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस की जांच में नशेबाज का भेद खुल गया। आरोपी ने सार्वजनिक रूप से अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। इसके बाद पुलिस व मंदिर कमेटी ने मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की पुनः प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खैरगढ़ प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी राम खिलाड़ी निवासी ग्राम निकाऊ को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। रामखिलाड़ी ने अपनी गलती स्वीकार की। इसी दौरान मंदिर के संरक्षक देव वर्मा भी मौके पर आ गए। गांव के लोगों की मौजूदगी में आरोपी राम खिलाड़ी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सामूहिक रूप से माफी मांगी। उसने कहा कि शराब के नशे में उससे यह कृत्य हो गया था। इसके बाद पुलिस टीम व ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में पंडित मोहित तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी की प्रतिमा की पुनः पूरे विधि-विधान से स्थापना कराई। इस दौरान करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज चौहान, अतुल शुक्ला, राजेश चौहान, शांति स्वरूप, देव वर्मा सहित आसपास की काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें