फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक संजीता सिंगहा ने बुधवार को जिले के एका और जसराना ब्लॉक का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
बैठक में पर्यवेक्षक संजीता सिंगहा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों के हित में समर्पित होकर काम किया है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जुमलेबाजी करने वाली यह सरकार आम जनता का भला नहीं कर पा रही है। आज युवा, किसान, मजदूर और आम नागरिक सभी परेशान हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, प्रांतीय पर्यवेक्षक प्रशांत तिवारी, सुनीता सिंह और धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही बिजली कटौती पर चिंता जताई और कहा कि अघोषित बिजली कटौती से हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। इस दौरान राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, संदीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, शांतिदास शंखवार, कृष्णकांत यादव, भगवती सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।