फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दरोगा के दामाद ने दी साले की हत्या की धमकी

Thu, 27 Jun 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मुकदमा वापस न लेने पर दामाद दरोगा के परिवार को धमका रहा है। अपने साले की हत्या करवाने की धमकी दे रहा है। जिससे परिवार दहशत में है। दरोगा की पत्नी ने दामाद एवं उसके अन्य साथियों पर आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी है। साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर निवासी देवेंद्र कुमार जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनका इकलौता बेटा हिमांशू दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह कुछ समय पूर्व किया था। इसके बाद से पीड़िता शशिलेश देवी घर पर अकेली रहती हैं। बेटी को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए परेशान किया जा रहा था। इसके चलते आए दिन उसे पीटा जाता है।
इसको लेकर मुकदमा भी पूर्व में दर्ज कराया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उनका दामाद और उसके कुछ अन्य साथी मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। अन्यथा वह इकलौते बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पति देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका दामाद तथा उसका भाई दोनों ही अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। वह परिवार को आए दिन धमकाते हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें