फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: 225 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! नगर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में फिरोजाबाद क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर के दौर? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू से पीड़ित बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए सुहागनगरी ने बुधवार को पहल की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में डीएम चंद्र विजय सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन फिरोजाबाद क्लब में किया गया। शिविर में शाम तक 225 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित कैंप का शुभारंभ डीएम चंद्र विजय सिंह और नगर विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया।इस मौके पर विधायक मनीष असीजा ने कहा डेंगू और वायरल के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों में रक्त का अभाव था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्तदान शिविर लगाकर बीमार बच्चों की जान बचाने के निर्देश दिए थे।
इसी शृंखला में कैंप का आयोजन किया गया। डीएम चंद विजय सिंह ने कहा आपका रक्तदान किसी के जीवन के लिए वरदान साबित हो सकता है। कैंप में मुकेश बंसल टोनी, मुकेश गुप्ता मामा, विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ, महिला ब्राह्मण सभा की अध्यक्षा अनुपमा शर्मा, सुनील शर्मा, पार्षद आनंद अग्रवाल, पार्षद अजय गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी, रामनरेश कटारा, धर्मेंद्र शर्मा, नवीन प्रकाश उपाध्याय, कल्पना राजौरिया, लकी गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन संगठनों का रहा सहयोग
रक्तदान शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ ही बद्री विशाल माथुर , एसए ब्लड डोनेशन क्लब के अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा, सिक्योरिजेंस सिक्योरिटी सॉल्यूशन, साथी फाउंडेशन, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, क्रीड़ा भारती, ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज, ग्लास मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्ट एसोसिएशन, ट्रांस पेरेंट्स ओवरसीज, भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन, डॉ अंबेडकर सेवा समिति, नौजवान समाजसेवा सोसाइटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें