फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संविधान को बचाना है तो 2024 में सरकार बदलना है

Fri, 05 Apr 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। इस समय सबसे बड़ा संकट देश के संविधान पर है। संविधान को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। मौलिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी डाका डाला जा रहा है। यदि हम सभी को संविधान बचाना है तो 2024 में सरकार को बदलना होगा। अगर सरकार नहीं बदली तो संविधान बदल जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने नगला रती स्थित बुद्ध बिहार में आयोजित विचार गोष्ठी में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग संविधान की आत्मा को मारना चाहते हैं। संविधान को बचाने के लिए अगर आज आगे नहीं आए तो भविष्य में हमें जो अधिकार संविधान ने दिए हैं उनसे हाथ धो बैठेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जो आरक्षण की व्यवस्था की थी उसको भी समाप्त करने की योजना शुरू कर दी गई है। इससे हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बुद्ध बिहार में उपस्थित सभी भंतेजनों का स्वागत किया। इस मौके पर मीना राजपूत, संतोष यादव, सत्यवीर यादव, सत्य प्रकाश सगर, पूर्व प्रधान संजीव कुमार, रमेशचंद्र व्यास, एसएल आनंद, सोवरन सिंह, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद सनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें