टूंडला। धनगर समाज की एक बैठक शुक्रवार को गांव बन्ना में हुई। बैठक में धनगर समाज के लोगों को अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी न कराने पर लोकसभा चुनाव में मतदान न किए जाने की चेतावनी दी
बैठक में मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश सचिव महाराज सिंह धनगर ने कहा कि धनगर समाज लंबे समय से एससी जाति के प्रमाण पत्र बनवाने की मांग करता आ रहा है, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। इससे धनगर समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। भाजपा नेताओं ने समाज के लोगों के हक की लड़ाई नहीं लड़ी। तत्कालीन सपा सरकार में तमाम लोगों के एससी जाति के प्रमाण पत्र बनाए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार में एक भी प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया।
संचालन कर रहे आरबी सिंह ने कहा कि यदि भाजपा सरकार द्वारा एससी जाति के प्रमाण पत्र नहीं बनवाए गए तो आगामी लोकसभा चुनाव में धनगर समाज भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं करेगा। बैठक की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद बघेल ने की। बैठक में विजय सिंह, पाल सिंह, सुगड़ सिंह, बृजमोहन, जगदीश प्रसाद, केहरी सिंह, कैलाश चंद्र, रामप्रसाद, गजाधर सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिगंबर सिंह, आदि उपस्थित रहे।