फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सरकारी जमीन पर कब्जा हुआ तो लेखपाल और प्रधान होंगे जिम्मेदार, ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 05:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में एसडीएम ने ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निर्देशित किया कि यदि अब दोबारा कब्जा हुआ तो लेखपाल और प्रधान जिम्मेदार होंगे। 
विज्ञापन
खेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरकारी जमीन की पैमाइश होने और कब्जा मुक्त होने के बाद दोबारा कब्जा होने पर ग्राम पंचायत के प्रधान और हल्का लेखपाल जिम्मेदार होंगे। वहीं जमीन पर कब्जा करने पर लेखपाल ने ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जसराना तहसील के गांव कौरारी सरहद में चरागाह की लगभग 15 बीघा जमीन पर शीलेंद्र सिंह ने कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते जमीन की पैमाइश करा कब्जा मुक्त करा दिया। तहसील प्रशासन ने जमीन को प्रधान के सुपुर्द कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- बटेश्वर पशु मेला: घोड़ी करिश्मा की खूबसूरती पर लट्टू हुए पारखी, खुराक बनी चर्चा का विषय; कीमत उड़ा देगी होश
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम को सूचना मिली कि आरोपी ने जमीन पर दोबारा कब्जा कर फसल बो दी है। जानकारी मिलने पर एसडीएम आदेश सिंह सागर ने लेखपाल ताराचंद को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लेखपाल ने थाना फरिहा में शीलेंद्र सिंह के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल निहारने पहुंचे 35 हजार पर्यटक, मुफ्त में मिला प्रवेश; मुख्य गुंबद में लेना पड़ा टिकट

एसडीएम आदेश सिंह सागर ने बताया दोबारा कब्जा करने पर कौरारी के शीलेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं एक बार कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर दुबारा कब्जा मिला तो प्रधान और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें