फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे; अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 Sep 2024 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में टायर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
झुलसे मजदूरों को अस्पताल भेजती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार देर रात एक टायर फैक्टरी में रखे ऑयल में आग लगने से काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भर्ती कर लिया है।

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के गुंजन चौक पगु रोड स्थित टायर फैक्टरी की है। फैक्टरी, रितेश गोयल की है। फैक्टरी की बिल्डिंग को उन्होंने किराए पर ले रखा है। जहां टायर बनाने का काम होता है। देर रात फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, तभी अचानक रखे तेल में भीषण आग लग गई। आग लगने से काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी विशाल, राहुल और मंदसौर निवासी फेरूलाल गंभीर रूप से झुलस गए हैं। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया कि रितेश गोयल की यह फैक्ट्री है जिसमें आग लगी थी आग लगने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें