फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की नई आबादी में घर-घर सर्वे शुरू

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! मोहल्ला में दस्तक देने से पूर्व बैठक करते निगरानी समिति सदस्य - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए गांव की तर्ज पर अब शहरी क्षेत्र के नई आबादी वाले मोहल्लों में घर-घर सर्वे शुरू करा दिया गया है। इसके लिए मोहल्लावार टीमों का लगाया है। ये टीमें घरों में जाकर लोगों को पानी एकत्रित नहीं होने देने के प्रति जागरूक करने के साथ बीमारों को चिह्नित कर रही हैं। इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल की तर्ज पर ही शहर की नई आबादी वाले मोहल्लों में आशा, आंगनबाड़ी कायकर्ताओं एवं सहायिकाओं को लगाकर घर-घर जाकर सर्वे शुरू कराया गया है। टीमों द्वारा सर्वे करने के साथ घरों में पुराने भरे पानी को फैलाने का काम भी किया जा रहा है। प्रत्येक दिन दो सौ से पांच सौ घरों पर दस्तक दी जा रही है। इन टीमों के द्वारा सर्वे कराने के साथ मोहल्लो में कैंप लगाकर बीमार लोगों का उपचार दिलाया जा रहा है।
बुखार से प्रभावित मोहल्लों में टीमों ने दी दस्तक
ककरऊ में 550, झलकारी नगर में 625, इंद्रानगर रहना में 200, इंद्रानगर में 539, अब्बास नगर में 610, सम्राट नगर में 500, रविदास नगर 480, सुदामानगर में 650, आंबेडकर नगर बघेल कालोनी में 585, इंद्रपुरी 625, सूर्यनगर संध्या आंगनबाड़ी केंद्र 532, टापाकलां जाटव बस्ती में 520, आशा आईटीआई हिमायूंपुर में 410, हंसवाहिनी स्कूल सुमित नगर 800, बोहरान गली में 690, नगला बिश्नू बीएस आईटीआई के पास 350, छोटा नगला का मिर्जा में 550, शिकोहाबाद के बोझिया में 520,आदर्श नगर नगला किला दक्षिण 850, टूंडला में 1150 घरों में सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें