फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Violence: नूंह की घटना पर फिरोजाबाद में आक्रोश, हिंदूवादी नेताओं ने इस्लामिक आंतकवाद का फूंका पुतला

Wed, 02 Aug 2023 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

Haryana Violence: नूंह की घटना पर फिरोजाबाद में लोगों में आक्रोश है। यहां हिंदूवादी नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए इस्लामिक आंतकवाद का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
नूंह की घटना पर फिरोजाबाद में प्रदर्शन करते हिंदूवादी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मेवात, नूंह क्षेत्र में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। घटना के विरोध में इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की। कई संगठनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


विहिप के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, रमाकांत पचौरी के नेतृत्व में विहिप एवं बजरंग दल के संयोजक नितिन चौहान, दिनेश भारद्वाज के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डीएवी इंटर कालेज के पास से नूंह की घटना के विरोध में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल हिंदूवादी नेता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पूजा के लिए तांत्रिक ने घर बुलाया...किया ऐसा हाल कि जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा बेटा; खतरे में मां की जान

विज्ञापन

इस दौरान बजरंग दल एवं विहिप के पदाधिकारियों ने जलेसर रोड चौराहे पर इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन किया। जुलूस एसपी सिटी कार्यालय पहुंचा। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। नूंह के इस्लामिक आतंकवाद को खत्म किया जाए। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए। 

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
 

इस दौरान निखिल चौहानअनिल उपाध्याय,दीपक झा,गौरव,रिंकू,राहुल सविता,सत्यम शर्मा,मयंक ठाकुर आदि शामिल थे। इधर विहिप शिकोहाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शशिकांत शर्मा,धर्मवीर उपाध्याय,दीपेंद्र शर्मा, पीयूष गुप्ता,अनमोल गुप्ता, उदय प्रताप सिंह,शिवांशु राना शामिल थे। 

यह भी पढ़ेंः- रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलिस
 
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के ह्रदेश शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर हरियाणा के नूंह में हुई घटना के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय शिवध्यान पांडेय को सौंपा। हिंदूवादी नेताओं की हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मांग करने वालों में प्रदेश सचिव विपिन वित्थरिया,सतीश बाबा चक, अनूपकृष्ण राजौरिया,अवधेश चौहान,राहुल गर्ग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें