फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान के ऊपर गिरा हाईटेंशन बिजली का पोल

Sun, 23 Apr 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के ऊपर गिरा हाईटेंशन बिजली का पोल
विज्ञापन

फिरोजाबाद। रविवार को दोपहर आई तेज आंधी के कारण हाईटेशन बिजली के तार का पोल अचानक एक आवासीय भवन के ऊपर गिर पडा। फॉल्ट होने पर विद्युत पारेषण केंद्र आसफाबाद से बिजली काटी गई। तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत नलकूप कॉलोनी पर लगा हाईटेंशन बिजली के तारों वाला पोल तेज आंधी के कारण अचानक एक मकान के ऊपर गिर पडा। तेज फॉल्ट की आवाज सुन कर लोग सकते में आ गए। मकान की छत पर हाईटेंशन बिजली के तारों वाला पोल गिरा देख लोग डर गए। इसकी सूचना पारेषण केंद्र आसफाबाद को दी गई। पारेषण केंद्र द्वारा बिजली की सप्लाई रोक देने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत पारेषण खंड और उपखंड अधिकारी आसफाबाद विवेक कुमार मौके पर पहुंच गए। पोल को ठीक कराने का काम चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें