विभव नगर जैन मंदिर में आयोजित हुआ शांति विधान
फिरोजाबाद। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर विभव नगर में रविवार को आचार्य आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ विधान के साथ अक्षय तृतीया पर्व का समापन हुआ। तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शास्त्री प्रदीप जैन के मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी की शांतिधारा कराई। भगवान आदिनाथ की सामूहिक पूजा अर्चना तथा शांति विधान संपन्न हुआ। आचार्य आदित्य सागर ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के लिए जाना जाता है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इक्षु रस का आहार दिया। आहारचर्या के पश्चात आचार्यश्री को श्रद्धालुओं ने पिच्छी भेंट की।