फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: एक्सप्रेसवे पर कार में घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत; चार लोग घायल

Sun, 30 Jun 2024 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक कार में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं कार सवार चार लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक्सप्रेसवे पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार रेसर बाइक कार में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार भी घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने एक्सप्रेसवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाया।

विज्ञापन


एक ट्रक शनिवार को लखनऊ से आगरा की ओर आ रहा था। सुबह नौ बजे करीब एक कार भी पीछे से आ रही थी। कार जब एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 51.300 पर पहुंची। तभी अचानक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार ट्रक से सटकर निकल गई। 

इससे कार की एक साइड क्षतिग्रस्त हो गई। कार में रोहन जोहरी, उसकी पत्नी आकृति जोहरी, बच्चे अरविका एवं रतप निवासीगण ग्रेटर नोएडा पश्चिम सवार थे। कार को रोहन जोहरी चला रहे थे। कार जैसे ही ट्रक से सटकर निकली, कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। 
विज्ञापन


इतनी देर में पीछे से रेसर बाइक लेकर आगरा की ओर जा रहा बाइक सवार आशुतोष सिंह निवासी बिहार की बाइक तेजगति से कार में पीछे से जा घुसी। बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर फिसल गई। बाइक सवार दूर जाकर गिरा। इस घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने कुछ ही देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उसने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। बाइक सवार की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें