फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस जिले में देशी घी फर्म पर जीएसटी टीम का छापा, मिलीं कई गड़बड़ियां; छह लाख का लगाया जुर्माना

Sat, 29 Jun 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में देशी घी फर्म पर जीएसटी टीम ने छापेमारी की। जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं। फर्म पर छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन
जीएसटी टीम का छापा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने प्रमुख देशी घी विक्रेता की फर्म पर जांच की। कार्रवाई कई घंटे तक चली। अंत में टीम ने फर्म पर 6.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेंट्रल जीएसटी द्वारा की गई कार्रवाई से क्षेत्र में परचून एवं अन्य ट्रेडिंग फर्म संचालकों में खलबली मची रही। कार्रवाई सिरसागंज थाना स्थित फर्म पर हुई। 

विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग ने बीते दिन शुक्रवार की देर शाम को सिरसागंज मुख्य बाजार में संचालित मैसर्स रतनलाल-सुरेंद्र कुमार फर्म पर सर्वे कार्रवाई की। सर्वे के दौरान फर्म पर मौजूद डीलर एवं अन्य कर्मचारी सकते में आ गए। उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग उमाशंकर विश्वकर्मा के निर्देशन में शुक्रवार देर शाम को शुरू हुई कार्रवाई देर शाम 11.50 बजे तक चली। सर्वे के दौरान मौके पर मौजूद स्टॉक एवं कर भुगतान से जुड़ी पत्रावली में गड़बड़ी मिली। 

टीम में शामिल जीएसटी अफसरों के मुताबिक फर्म द्वारा नियमानुसार जीएसटी भुगतान में भी अनियमितता बरती जा रहीं थीं। गड़बड़ी मिलने की स्थिति में फर्म पर 6.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि फर्म स्वामी से मौके पर ही वसूली गई। कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आशीष चक, मिथलेश बर्नवाल, आशीष शुक्ला एवं प्रेम किशोर शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें