फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिवंश राय बच्चन व मावलंकर की जयंती मनाई

विज्ञापन
टूंडला के ब्लूवैल कान्वेंट स्कूल में डा. हरिवंशराय बच्चन व गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती मनाते - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। ब्लू वैल कान्वेंट स्कूल में हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि व लेखक डॉ. हरिवंश राय बच्चन व लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर की जयंती मनाई गई। स्कूल प्रबंधिका अनीता सिंह, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र सिंह सेंगर और अन्नू सेंगर ने दोनों के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रबंधिका अनीता सिंह ने कहा कि डॉ. हरिवंश राय बच्चन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी के प्रोफेसर थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्होंने साहित्य सृजन के लिए हिंदी भाषा का चयन किया। वहीं गणेश वासुदेव मावलंकर का स्थान हिंदी साहित्य के छायावाद में कवियों में आता है। वह राज्यसभा के मनोनीत सदस्य व भारत सरकार के विदेश विभाग में हिंदी विशेषज्ञ के पद पर भी आसीन रहे। इस दौरान संजीव सिसोदिया, संगीता सिसोदिया, रजनी परमार, सुरभि कुलश्रेष्ठ, बबिता सिंह, अर्चना सिंह, शिवानी शर्मा, स्नेहलता मिश्रा, पूजा पालीवाल, दीक्षा सिंह, खुशबू सिंह, अल्फिया रिजवी आदि मौजूद रहीं। संचालन रवि सक्सेना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें