खण्ड विकास अधिकारी को सामूहिक अवकाश प्रार्थना पत्र देते पंचायत सचिव
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले भर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तीन सूत्री मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर चले गए जिससे ग्राम पंचायतों में कामकाज ठप गया। पंचायत सचिवों के अनुसार कई बार ज्ञापन एवं स्मरण पत्र देने के बाद भी शासन-प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है।
पंचायत सचिवों द्वारा खंड विकास अधिकारियों को सौंपे अवकाश प्रार्थना पत्र में बुधवार 27 से 29 नवंबर तक सामूहिक अवकाश पर जाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत सचिवों पद की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, परिवहन भत्ता 750 रुपये कराने एवं पे स्केल 2000 की जगह 2800 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।
सामूहिक कार्य बहिष्कार का ऐलान
पंचायत सचिवों ने कहा कि उनकी सभी मांगे पूरी होने योग्य हैं। लेकिन शासन उन पर निर्णय नहीं ले रहा है। पंचायत सचिवों ने एक दिसंबर को सामूहिक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।