फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जीवन में कठिन परिश्रम से ही मिलती है सफलता

Sun, 27 Apr 2025 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
न्यायमूर्ति हरवीर​ सिंह का स्वागत के दोौरान मंच पर मौजूद न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बनने पर जिले के अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला जज रहे हरवीर सिंह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति बनाए जाने पर जिले के अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि व्यक्ति को जीवन में कठिन परिश्रम करने से ही सफलता प्राप्त होती है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कठिन परिश्रम करना चाहिए। जिले के अधिवक्ताओं के मिले सहयोग की सराहना की।
न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए युवा अधिवक्ताओं से कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर कठिन परिश्रम करें। तभी आप एक अच्छे अधिवक्ता बन सकेंगे। न्याय के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। परिश्रम के कारण है हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अध्यक्षता कर रहे राममनोहर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि जिला जज रहते हुए उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बनकर फिरोजाबाद जनपद का इतिहास रचने का काम किया है। यह जिला सदैव आपका आभारी रहेगा। अधिवक्ता परिषद के महामंत्री दलवीर सिंह तोमर ने संचालन किया। डीजीसी सिविल प्रभात कुमार नगीना, डीजीसी क्राइम राजीव प्रियदर्शी, डीजीसी रेवेन्यू प्रणय जैन, संजीव जैन, वसीमउद्दीन अंसारी, उमेश ओझा, अरविंद घेल, नानकचंद्र भट्ठ, अजमोद सिंह चौहान, विवेक चौहान, चौधरी चंद्रवीर सिंह ने स्वागत कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रभारी जिला जज सुनील कुमार, विशेष न्यायाधीश नवनीति गिरि मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज जितेंद्र सिंह,राजीव कुमार,अतुल चौधरी, संदीप कुमार सिंह,सर्वेश कुमार पांडेय, मुमताज अली, अजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान योगेंद्र बघेल, संजय प्रताप सिंह,राहुल पचौरी,योगेंद्र सिंह जादौन,अजय ओझा, प्रेम निवास,सुधीर सिंह,सत्येंद्र सिंह, विपिन कुमार, सुधीर नारायण श्रीवास्तव, बृजमोहन, परमवीर सिंह, हरिओम शर्मा, अनुज चतुर्वेदी, संदीप पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें