फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फायरिंग करने के तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जसराना। गेहूं कटवाते समय युवक पर फायरिंग करने के आरोपी तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी बंदूक के साथ दो तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर तीनों को जेल भेजा है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है वहीं दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव कल्हारी निवासी प्रमोद कुमार और मंदीप पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि 15 अप्रैल को प्रमोद परिजन एवं श्रमिकों के साथ अपने खेत में गेहूं की फसल की कटाई करा रहा था। इसी दौरान मंदीप एवं अन्य पांच लोग पहुंचे और प्रमोद पर फायरिंग कर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंदीप को जेल भेज दिया था जबकि पांच लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस ने मल्ल उर्फ कृष्णमुरारी, शिवशंकर उर्फ पंछी, रामशंकर निवासीगण कल्हारी थाना जसराना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस एवं एक लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें