फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 10 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। हर-हर बम-बम के जयकारों की गूंज शहर के प्रत्येक शिवालय में दिखी। दूसरे सोमवार को आस्था एवं भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र के साथ फल, फूल, धूप, दीप से भगवान शिव की आराधना की और शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया। मंदिरों में भव्य फूल बंगला सजाए और दोपहर में भजन कीर्तन का क्रम चलता रहा। शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

श्रावणमास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में पहले से ही सजावट की गई थी। निगम की ओर से प्रमुख मंदिरों के आस-पास चूने का छिड़काव कराया गया था। सुबह से शिवालयों की ओर पूजा अर्चना को श्रद्धालुओं की भीड़ जाती दिखी। महिलाएं एवं युवतियां पूजा की थाली को सजाए मंदिरों की ओर बढ़ रहे थे। बाईपास रोड स्थित गोपाल आश्रम के प्रांगण में सुबह से शुरू हुआ पूजा का क्रम दोपहर तक चलता रहा। शिवजी की पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मनौती मांगी। मोहल्ला दुली में स्थित नगर के प्राचीन श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर के बाहर तो नजारा ही अलग था। वेलपत्र, फू ल वालों ने दुकानों को सजा रखा था। गल्ला मंडी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर यही स्थिति रही। मंदिर में काफी देर तक इंतजार करने के बाद पूजा का मौका मिल रहा था। पुरानी तहसील प्रांगण में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर सुबह से दोपहर तक पूजा अर्चना और शाम को भजन एवं कीर्तन के साथ प्रसाद बांटा। कोटला रोड स्थित रमणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना करने के साथ दोपहर में मंदिर प्रांगण में भव्य फूल बंगला के दर्शन हुए। भजन कीर्तन के साथ देर शाम आरती हुई और प्रसाद का वितरण हुआ। श्री पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर, शिव बजरंग वाटिका, बस स्टेंड के सामने स्थित लाला कुंजीलाल की बगीची, मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन महाराज मंदिर एवं गणेशनगर स्थित शिव मंदिर, विभव नगर स्थित शिवालयों पर काफी भीड़ रही।
सांती मंदिर में रही भीड़
नगर से आठ किलोमीटर दूर ग्राम सांती स्थित के प्राचीन शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना करने के साथ कांवड़ों को चढ़ाया गया। ग्रामीण अंचल के साथ शहर से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें