फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने को लेकर फल मंडी में फायरिंग

Mon, 10 Aug 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। कोटला रोड स्थित फल मंडी में गाड़ी खड़ी करने को लेकर आढ़तियाें के बीच मारपीट के दौरान फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए। उनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। एक की हालत गंभीर होनेे पर आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 कोटला रोड स्थित फल मंडी में सलीम वारसी और ताज मोहम्मद की फल की आढ़त हैं। ताज मोहम्मद की आढ़त के समीप सलीम वारसी पक्ष के लोगों ने गाड़ी खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। वहां मौजूद अन्य आढ़ती कुछ समझ पाते तब तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही फल मंडी में अफरा तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ने लगे। मंडी समिति के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एसडीएम के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घटना की जानकारी ली। मारपीट में घायल हुए ताज मोहम्मद पुत्र हाजी बनी अहमद, मोहम्मद अमन, जान मोहम्मद, सुलेमान व इमरान निवासी पुराना रसूलपुर थाना रसूलपुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां ताज मोहम्मद की हालत गंभीर होने पर उसको उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से घायल हुए नवी मोहम्मद का पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। फायरिंग होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। ताज मोहम्मद पक्ष से तहरीर दी गई है। जबकि सलीम वारसी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

छावनी बना दिया मंडी परिसर और अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और मंडी परिसर को छावनी बना दिया गया। ताज मोहम्मद पक्ष के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल में सीओ सिटी राजेश चौधरी पीएसी और पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, वहीं मंडी में कोतवाल उत्तर को तैनात कर दिया गया था। इससे आढ़तियों में आक्रोश न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें