फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठरकी दादा: नाबालिग पौत्री से करता है बैड टच... आपबीती सुन खिसक गई मां के पैरों तले जमीन, दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 27 Aug 2024 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ठरकी दादा अपनी नाबालिग पौत्री से बैड टच करता है। आपबीती सुन मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
minor girl (demo) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दादा अपनी पौत्री से बैड टच करता था। इसके साथ ही गंदी बात भी करता था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसके मंसूबे पूर होने से पहले ही किशोरी ने आपबीती मां को बताई। मां ने उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके ससुर उसकी नौ वर्षीय पुत्री से आए दिन गंदी बात करते थे। गलत जगहों पर टच करने के साथ किसी को भी बताने से मना करते थे। बोलते थे अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। नौ वर्षीय पुत्री ने डरते-डराते आपबीती अपनी मां को बताई थी। 

इसके बाद मां ने थाने में ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम मैनपुरी के लिए रवाना की है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें