टूंडला। दीपा के चौराहे पर लगा विद्युत खंभा नीचे से जर्जर हो गया है। विद्युत निगम ने जल्द ही उस पर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत खंभा नीचे से आधे से भी अधिक गल चुका है।
एलटी लाइन का यह खंभा मंटारोड पर जा रही विद्युत लाइन व सड़क की दूसरी ओर रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर से आ रही लाइन से रुका हुआ है। इन बंच लाइनों का दोनों ओर से खिंचाव की वजह से खंभा रुका हुआ है। अगर बंदरों ने उसे तेज हिलाया या तेज आंधी आई तो कभी भी गिरकर हादसे का कारण बन सकता है।एसडीओ-विद्युत निगम दुष्यंत कुमार ने बताया कि दीपा के चौराहे स्थित खंभे की जानकारी नहीं है। शहर में करीब 10 जर्जर खंभे चिह्नित किए हैं। इस खंभे सहित सभी को जल्द बदलवाया जाएगा। संवाद
26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद