फिरोजाबाद।ग्राम पंचायत के राजस्व अभिलेखों में दर्ज खाद के गढ्डों को कूडा-कचरा प्रबंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। खाद गढ्डों को खाली कराने के लिए आगामी 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत डीएम रवि रंजन ने इस आशय के निर्देश गत दिवस जारी किए।
ग्राम पंचायतों में स्थित सरकारी खाद के गढ्डों को वेस्ट ट्रीटमेंट फेसिलिटी के तौर पर किया जाएगा। 31 जुलाई तक जिले की ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण अथवा सालों से बंद पडे खाद के गढ्डों को खाली कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित तहसीलदारों से जिले के सभी नौ ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सरकारी खाद के गढ्डों को चिहिंत को कहा गया है।
एक सप्ताह के भीतर खाद के गढ्डों को चिहिंत करने की कार्यवाही पूरी की जानी है। चिहिंत होने वाले खाद के गढ्डों का इस्तेमाल ठोस एवं तरल कूड़ा-कचरा प्रबंधन के तौर पर इस्तेमाल होगा। जिलाधिकारी रविरंजन ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत उक्त कार्य पूर्ति के लिए 31 जुलाई तक की समय सीमा निर्धारित की है।