फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गोरखपुर पुलिस ने दी दबिश, हाथ नहीं लगा आरोपी

Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गोरखपुर के थाना कैंट की पुलिस पिछले दो दिन से फरिहा थाना क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम के साथ ही एटीएस व एसओजी भी जुटी हुई है। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश में फरिहा क्षेत्र में दबिश दी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। फरिहा पुलिस के अनुसार सिर्फ एक बार ही गोरखपुर पुलिस ने यहां आने की सूचना दी है। फर्जी स्टांप में फंडिंग का काम करने के मामले में फरिहा क्षेत्र निवासी अर्पित जैन का नाम गोरखपुर पुलिस की जांच में सामने आ चुका है। इसके बाद गोरखपुर के थाना कैंट पुलिस ने अर्पित जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अप्रैल से थाना पुलिस के साथ एटीएस और एसओजी आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसके ठिकाने का कोई सुराग नहीं लग पाया था। काफी सुरागकसी के बाद गोरखपुर पुलिस को जानकारी मिली कि अर्पित जैन फरिहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन

दो दिन पहले गोरखपुर के थाना कैंट पुलिस ने फरिहा क्षेत्र में अर्पित की तलाश में यहां दबिश दी थी। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका था। गोरखपुर पुलिस दो दिन से जिले में ढेरा जमाए हुए है, लेकिन अभी तक अर्पित फरार है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोरखपुर के थाना कैंट के एसएसआई अपनी टीम के साथ आए थे। आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी उन्होंने थाने पर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें