फिरोजाबाद। अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल जिला मुख्यालय पर पहुंचा। राज्यपाल एवं डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि जिले की साधन सहकारी समितियों पर डीएपी, यूरिया उपलब्ध कराई जाए। बाजार में कालाबाजारी की जा रही है, उस पर रोक लगाई जाए। जिले की सभी सड़कों एवं फुटपाथ की झाड़ियों को साफ कराके वहां के गड्ढों को भरवाया जाए। कृषि उद्यान, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को प्राथमिकता से दिलाएं।
स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निदान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अफसरों की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में विशेष यादव, धर्मेंद्र कुमार, शुभम यादव, सतेंद्र यादव, विनोद बाबू, गिर्राज सिंह, उदयराज सिंह, लालू यादव किसान शामिल थे।