फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजूदरी में बढोत्तरी नहीं करने से कांच श्रमिक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वार्षिक वेतन बढ़ोत्तरी के मुद्दे पर ग्लास एवं माउथ ब्लोइंग कारखानों में कार्यरत श्रमिकों ने रोष जाहिर किया है। कांच श्रमिकों की माने तो कारखानेदारों ने गत दो वर्षों से उनके मेहनताने में नियमानुसार होने वाली बढ़ोत्तरी नहीं की है। इस मुद्दे पर कांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

कांच उद्योग क्रांतिकारी संघ की एक बैठक बुधवार को महावीर नगर स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक में कांच श्रमिकों एवं संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि फिरोजाबाद, मक्खनपुर एवं यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान जलेसर रोड पर संचालित इकाईयों में श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। कांच श्रमिकों के मेहनताना में गत दो वर्षों से किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। श्रमिक नेता नवल सिंह, भूरी सिंह यादव ने कहा कि श्रम विभाग की अनदेखी के कारण कांच चूड़ी कारखानों में आठ घंटे की जगह 10 से 12 घंटे तक काम चलाया जा रहा है। कांच श्रमिकों ने वार्षिक मेहनताना में तत्काल 50 रुपये तक की बढ़ोत्तरी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर शांति पूर्ण तरीके से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। बैठक में सुरेश कुमार, सलीम भाई ने जिला अधिकारी चंद्र विजय से इस मामले तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता रज्जोदेवी एवं संचालन नसीमउद्दीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें