फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर हवाई अड्डे से मिलेगी कांच उद्योग को रफ्तार, उद्यमी उत्साहित

विज्ञापन
Glass industry will get momentum from Jewar airport, entrepreneurs excited - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेेश की जेवर तहसील में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास होने से फिरोजाबाद के कांच कारोबारी और निर्यातकों को कारोबारी बढ़त मिलने की उम्मीद जगी है। देश विदेश में कांच उत्पादों का आपूर्ति एवं कांच उत्पादों का निर्माण करने वाले उद्योगपतियों का मानना है कि जेवर में हवाई अड्डा बनने से देश के विभिन्न हिस्सों अथवा विदेशों से आने वाले व्यापारियों को फिरोजाबाद में आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा हवाई अड्डा के पास ही व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने का मौका हाथ में होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर की जेवर तहसील में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास किए जाने के बाद स्थानीय कांच कारोबारी व निर्यातक उत्साहित हैं। इस हवाई अड्डे का निर्माण होने से देेेश के विभिन्न हिस्सों अथवा विदेश यात्रा के लिए दिल्ली अथवा नोएडा तक घंटों सड़क मार्ग की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
अब कारोबारी चंद घंटों में जेवर हवाई अड्डे पहुंच कर गंतव्य के लिए उड़ान पकड सकेंगे। स्थानीय कांच निर्यातकों और माउथ ब्लोइंग उत्पादों को देश-विदेश में सप्लाई करने वाले उद्योगपतियों की मानें तो विदेश यात्रा के लिए दिल्ली अथवा नोएडा से फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। दिल्ली अथवा नोएडा हवाई अड्डे पर उतरने वाले विदेशी ग्राहक भी दिल्ली से फिरोजाबाद आने में कतराते हैं लेकिन जेवर में हवाई अड्डा बनने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से चंद समय में विदेशों अथवा देश के विभिन्न हिस्सों से फिरोजाबाद आया जा सकेगा।
विज्ञापन

---
बोले उद्योगपति व निर्यातक-
- जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनने से फिरोजाबाद के उद्योगपतियों व निर्यातकों को देश-विदेश में आने जाने के लिये बहुत सहूलियतें मिलेंगी। इसके अलावा कांच उत्पादों के नमूने विदेशी ग्राहकों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
हेमंत अग्रवाल बल्लू, पूजा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज
- जेवर हवाई अड्डा विकसित होने के बाद आसपास के क्षेत्र में तमाम होटल व शोरूम भी बनेंगे। इससे कांच उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने में आसानी होगी। जरूरत के मुताबिक विदेशी ग्राहक भी बेहद अल्प समय में फिरोजाबाद आकर यहां के कांच उत्पादों को देख सकेंगे।
मुकेश बंसल टोनी अध्यक्ष अध्यक्ष द एक्सपोर्ट एसोसिएशन
- कांच उद्योग के विकास के लिए जेवर हवाई अड्डा मील का पत्थर साबित होगा। फिरोजाबाद से दिल्ली अथवा नोएडा हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिये कई घंटे का समय बेवजह खराब होता था लेकिन जेवर में हवाई अड्डा बनने से समय की बचत होगी।
राजकुमार मित्तल अध्यक्ष यूपीजीएमएस
- जेवर हवाई अड्डा बनने से चूूड़ी उद्योग जगत के लिये ज्यादा फायदा नहीं होगा लेकिन फिर भी देश के दूरवर्ती प्रांतों से आने वाले व्यापारियों की आवाजाही तेज होने की उम्मीद है। माउथ ब्लोइंग हस्तशिल्प के माध्यम से बनने वाले कांच उत्पादों के कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

अभिषेक मित्तल चंचल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें