फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में रिपोर्टिंग अपडेट करने पर एएनएम को मिलेगा पुरस्कार

Wed, 09 Dec 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में योजनाओं की मॉनिटरिंग पर शासन की कड़ी निगरानी है। देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य महकमे में अहम जिम्मेदारी निभाने वाली एएनएम को कार्य के बाद जल्द से जल्द रिपोर्टिंग सीधे शासन को देनी होगी। यदि एएनएम रिपोर्टिंग 72 घंटे में कराती हैं, तो उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। शासन ने जनपद को इसके लिए बजट भेज दिया है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं का प्रसव हो अथवा गर्भवती का टीकाकरण रिपोर्टिंग का अपडेट शासन को भेजना होगा। इससे हर आंकड़े से शासन और जिला कमेटी अपडेट हो सकेगी। इसके लिए शासन द्वारा एएनएम को दिए गए मोबाइल फोन का सहारा लिया जाएगा। कार्य करने के बाद एएनएम 72 घंटे के भीतर अपडेट करती है तो उन्हें एक रूपये प्रति अपडेट के हिसाब से पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। ऐसे में यदि एक दिन में 30 कार्यों की जानकारी दी तो 30 रुपये उन्हें मिलेंगे। यह योजना शासन ने फिलहाल में ही शुरू की है। यूएसएसडी पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं की नौ योजनाएं और नवजात शिशुओं की तरह 14 योजनाओं का अपडेट किया जा सकेगा। इसमें नियमित टीकाकारण भी शामिल होगा। इसके लिए तकरीबन 12 लाख रुपये का बजट भी एडवांस रूप में स्वास्थ्य विभाग के खाते में भेजा गया है।


जो एएनएम 72 घंटे तक भीतर रिपोर्टिंग अपडेट कराएगी। उन्हें शासन ने प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति अपडेट के लिए एक रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसके लिए बजट भी आ चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरजू खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक
एनआरएचएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें