फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिरोध के बाद न्यायालय-कोषागार में काम ने पकड़ी रफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विवाद समाप्त होने के बाद कोषागार कार्यालय में काम हुआ
विज्ञापन
 अधिवक्ताओं एवं कोषागार कर्मचारियों का विवाद समाप्त होते ही शनिवार को न्यायालय में कामकाज तेजी से निपटाया गया। तहसीलों में बैनामा के साथ न्यायालय का कामकाज चलता रहा। 
विज्ञापन

अधिवक्ताओं और कोषागार कर्मचारियों के बीच 16 अप्रैल को ज्ञापन देने के दौरान विवाद हो गया था। विवाद के ही बाद अधिवक्ताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने पर अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर दिया था। इसके कारण पिछले कई दिनों से वादकारी जनपद न्यायालय से बैरंग लौट रहे थे। तहसीलों में बैनामा (रजिस्ट्री) का काम रुक गया था। शुक्रवार शाम जिला जज श्रीकृष्ण सिंह एवं डीएम निधि केसरवानी की पहल पर कई दिनों से चल रहा विवाद समाप्त हो गया। विवाद के समाप्त होने के साथ शनिवार को जनपद न्यायालय में कार्य काफी तेजी से चला। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा शुक्रवार शाम विवाद समाप्त होने के साथ न्यायालय के साथ सभी तहसीलों में कार्य सुचारू रूप से हुआ। उन्होंने कहा कि तहसीलों में भी बैनामा के काम प्रारंभ हो गए। 


दस दिन के बाद कोषागार में शुरू हो सका कामकाज 
कोषागार कार्यालय में 13 अप्रैल तक कामकाज हुआ। इसके बाद दो दिन का अवकाश और 16 अप्रैल को अधिवक्ताओं एवं कोषागार कर्मचारियों के बीच विवाद होने के कारण कामकाज ठप हो गया। शनिवार को काम की शुरूआत हो सकी। वरिष्ठ कोषाधिकारी पुष्पराज सिंह तो खुद स्टांप जारी करते नजर आए। वहीं स्टाफ रुके कार्य निपटाने में जुटा था। यहां काम का बोझ सुबह से नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें