फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 8 मोहल्लों में आपूर्ति ठप

Fri, 28 Feb 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्लब चौराहा पर गैस पाइप की मरम्मत करते हुए मजदूर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भूमिगत विद्युत केबल डालने के दौरान क्लब चौराहा पर गेल गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस पाइप लाइन में कट लगने की जानकारी मिलते ही गेल अफसर मौके पर दौड़े। देर रात चली कोशिशों के बाद पाइप लाइन को दुरूस्त किया गया। हालांकि इस दौरान तिलकनगर सहित आठ मोहल्लों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति ठप रही। सुबह लोगों को गैस सिलिंडर लेकर काम चलाना पड़ा।
विद्युत विभाग द्वारा जैन नगर, सेंट्रल बैंक से हीरो होंडा एजेंसी तक भूमिगत विद्युतीकरण के लिए केबल डाली जा रही है। इस मार्ग को सीएम ग्रिड योजना के तहत नवीनीकरण को चिहिंत किया गया है। बृहस्पतिवार रात को विद्युत विभाग द्वारा भूमिगत विद्युत केबल डालने के लिए क्लब चौराहा पर सड़क की खोदाई कराई गई। खोदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर गेल अफसर व तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब दस घंटे चली मशक्कत के बाद गैस पाइप लाइन को दुरूस्त किया गया।
हालांकि इस दौरान तिलकनगर, कोटला रोड सहित आधा दर्जन मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह पीएनजी गैस की सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें