रफ़रोजाबाद ! मिठाई की दुकान पर कार्रवाई करती खाद विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रामगढ़ स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर 50 लीटर सरसों के तेल को सील कर दिया। इसके साथ ही नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम रविवार को रामगढ़ स्थित भावना प्रोविजन स्टोर पर पहुंची। यहां खुले में सरसों का तेल बेचा जा रहा था। यहां सरसों के तेल की बिक्री 145 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से की जा रही थी। हालांकि बाजार में सरसों का तेल 180 रुपये प्रतिकिलो है। गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
इसके साथ ही 50 लीटर सरसों के तेल को सील कर दिया। इधर, स्टेशन रोड पर टीम ने मुन्नालाल के बताशा, बूरा, चीनी खिलौना निर्माण इकाई पर छापा मारा। यहां बूरे की चमक बढ़ाने के लिए पाउडर पर मिलाया जाता मिला। टीम ने बूरा, पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।