फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया में पुलिस का फ्लैग मार्च

विज्ञापन
शिकोहाबाद एसपी ग्रामीण शिकोहाबाद में फ्लैग मार्च करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च सिनेमा चौराहे से शुरू हुआ और हॉट स्पॉट एरिया में भी भ्रमण किया। पुलिसकर्मी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

नए मामले हॉट स्पॉट एरिया से आने के कारण पुलिस टीम क्षेत्र में सख्त बढ़ाने जा रही है। शनिवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसओ उत्तर नीरज मिश्रा, एसओ दक्षिण प्रमोद मलिक, एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया व एसएचओ रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी आदि पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च में शामिल हुए।
सिनेमा चौराहे से शुरू हुआ फ्लैग मार्च जलेसर रोड मोहननगर, गांधीनगर, सदर बाजार घंटाघर, इमामबाड़ा चौराहा, नाले की पुलिया, नालबंद चौराहा से होते हुए आगाशाही मस्जिद, हुसैनी चौराहा, मोहम्मदपुर होते हुए भाटिया तिराहे पर समाप्त। पुलिस कर्मी हैंडग्लब्स, चेहरे पर मास्क, सिर पर कैप लगाने के साथ सैनिटाइजर लेकर चल रहे थे। कई स्थानों पर एसपी सिटी ने माइक से एनाउंस किया कि सभी घरों में रहें, घरों में रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। कोई सामग्री नहीं हो तो हेल्पलाइन नंबर लगाएं।
विज्ञापन

तालियां बजाकर किया स्वागत
कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकले और पुलिस टीम का ताली बजाकर स्वागत किया। बच्चे भी ताली बजाते दिखे। इससे पुलिस कर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एसपी सिटी ने तालियां बजाने वालों को धन्यवाद किया और कहा कि आप लोग घरों में ही रहें।
बाहर निकलने वालों पर दिखाई सख्ती, बचाव की जानकारी दी
टूंडला। दो सप्ताह के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। शनिवार को तहसील प्रशासन ने टूंडला में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने घर से बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती दिखाई और उनसे घरों में ही रहने की अपील की। एसडीएम केपी सिंह तोमर, सीओ अजय सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। दोनों अधिकारियों ने सुभाष चौराहे से दीपा का चौराहे, सुभाष चौराहे तक मार्च किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए घरों में रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें