फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह की बेटी ने जीती कोरोना से जंग, 70 साल के बुजुर्ग भी हुए कोरोना मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से पूरा देश जंग लड़ रहा है। सुहागनगरी में नौ माह की एक बेटी ने कोरोना से जंग जीत ली है। साथ ही 70 साल के बुजुर्ग भी कोरोना मुक्त हुए हैं। हॉट स्पॉट इलाके के जिस परिवार से कोरोना की लंबी चैन बन रही थी, उस परिवार के छह लोग भी कोरोना मुक्त हो गए हैं। उन सभी को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। हालांकि घर पर ही उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया। शनिवार को दस लोग और कोरोना मुक्त हो गए। अब तक 33 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

सुहागनगरी में शनिवार को 10 लोग कोरोना मुक्त होने के बाद आइसुलेशन वार्ड से बाहर निकल आए। इसमें सात लोग एफएच मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए हैं। तीन लोग मेडिकल कॉलेज में ठीक हुए हैं। अभी तक जनपद के 33 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। सबसे राहत की बात है कि हॉटस्पॉट इलाका राही नगर में जिस परिवार से कोरोना की लंबी चैन बन रही थी, उस परिवार के छह लोग ठीक हो चुके हैं।
इसमें नौ माह की बालिका, दो और पांच साल के दो बच्चे भी ठीक हुए हैं। मोहम्मदपुर चौकीगेट के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। इनकी तबियत खराब हो गई थी। इसलिए चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया गया था। हालांकि पत्नी, पुत्र, पुत्र वधु और धेवती अभी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। नगला कोठी और मोहम्मदपुर इलाके के दो अन्य मरीज भी ठीक होकर घर जा चुके हैं। हालांकि इन परिवारों को घर पर ही 14 दिन तक होम क्वारंटीन रखने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग इन पर निगरानी रखेगा। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि 10 लोग शनिवार को आइसोलेशन वार्ड से ठीक होकर बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें