फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे ने चलाई कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद विशेष ट्रेन, आज पहुंचेगी टूंडला

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकतरफा अनारक्षित कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक फेरा लेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 01903 कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद अनारक्षित विशेष ट्रेन चार फरवरी दोपहर 03:50 बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी। जो इटावा जंक्शन होकर शाम 07:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ईदगाह जंक्शन, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, नागदा,रतलाम होते हुए अगले दिन दोपहर 02:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआर/डी-दो, स्लीपर-15 कोच सहित कुल 17 कोच होंगे। यह ट्रेन एक फेरा लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें