फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टिन कारखाने से कॉपर वायर व बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एटा रोड पर स्थित एक लंबे समय से बंद पड़े घी के टिन बनाने वाले कारखाने को चोरों ने सोमवार रात निशाना बनाया। चोरों ने कारखाने की पिछली दीवार को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कॉपर वायर और बैटरी लेकर भाग गए।
विज्ञापन

यह कारखाना थाना क्षेत्र के जैन स्ट्रीट, बड़ा बाजार निवासी आशीष जैन के परिवार के स्वामित्व वाला था और एटा रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास स्थित है।
पिछले काफी समय से बंद पड़े इस कारखाने की पिछली दीवार में सेंध लगाई और अंदर रखे जनरेटर से कॉपर वायर, बैटरी और सबमर्सिबल को निकालने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है और उनकी तलाश जारी है। घटना के बाद कारखाना स्वामी आशीष जैन और अन्य स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें