फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटे की मौत का सच मां से छिपा रहे परिजन, सदमे का डर

विज्ञापन
फोटो 20 ज्योति की गोद में लगा उसका डेढ़ वर्षीय बेटा कार्तिक। फाइल फोटो
विज्ञापन
पचोखरा। थाना रजावली के गांव पिपरौली में मंगलवार रात सांप के डंसने से डेढ़ साल के मासूम कार्तिक की मौत हो गई। घर का इकलौता चिराग कार्तिक अपनी मां ज्योति के साथ सो रहा था, तभी कमरे में घुसे सांप ने दोनों को डस लिया। परिजन दोनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वेंटिलेटर बेड न मिलने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद बुधवार रात मासूम कार्तिक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना का सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि अपने बेटे को खो चुकी मां ज्योति को अब तक इस बात की जानकारी नहीं है। जब परिजन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर लाए, तो वह अपने बच्चे को हर जगह तलाश रही थी। परिजन अपने आंसुओं को रोककर उसे यही झूठ बोल रहे हैं कि बेटा अभी अस्पताल में है और जल्द ठीक होकर आ जाएगा। उन्हें डर है कि अगर ज्योति को बेटे की मौत का सच पता चला, तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें