फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रुकनपुर में बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, दंपती समेत बेटी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रुकनपुर नाइयों वाली मस्जिद के पास बृहस्पतिवार देर शाम बारिश के कारण जर्जर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में सब्जी विक्रेता अकील अहमद (50), उनकी पत्नी हिना (45) और बेटी साजिया (12) मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने घायलों को मलबे से निकलवाकर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि बारिश के चलते कच्चा मकान कमजोर होकर गिरा था। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें