फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाएं ग्लास प्रोडक्ट्स : डीएम

विज्ञापन
फोटो 27शहर की एक इकाई में तैयार स्क्रीन पेंटिंग ग्लास आयटम। स्त्रोत: उद्यमी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के कांच उद्योग विकास केंद्र और बीकेजी ओवरसीज का बृहस्पतिवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने आधुनिक टेस्टिंग लैब, ग्लास कटिंग एवं डिजाइनिंग प्रक्रिया को देखा और कारीगरों के कला कौशल की सराहना की। इसके बाद बीकेजी ओवरसीज में डेकोरेटिंग व क्रिसमस ग्लास की निर्माण गुणवत्ता परखी। डीएम ने उद्यमियों को उत्पादों की फिनिशिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रखने और कारखानों में श्रमिकों की औद्योगिक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योग को नई दिशा देने के लिए पूरा प्रशासनिक सहयोग मिलेगा। इस दौरान उपायुक्त उद्योग संध्या भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें