फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जनपद का स्थापना दिवस नहीं मनाने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद स्थापना एवं विकास समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी झब्बूलाल अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं शासन की ओर से जिले के स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित होने वाले महोत्सव का आयोजन नहीं होने पर काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ही इसे अनदेखा कर रहा है यह गलत है। समिति पांच फरवरी को एसआरके कालेज के बीएड संकाय में संगोष्ठी आयोजित करने के साथ सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जनपद स्थापना एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी द्विजेंद्र मोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के स्थापना दिवस के मौके पर प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस के मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की अनदेखी करना गलत है। संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल ने जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस पर कोई कार्यक्रम नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा संस्था पूर्व की तरह आयोजन करके प्रतिवर्ष सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हुए जनपद के लोगों को फिरोजाबाद रत्न से सम्मानित करने के काम करेगी। संगोष्ठी का आयोजन एसआरके महाविद्यालय के बीएड संकाय भवन में होगा। संयोजक डा. उमाशंकर गुप्ता को बनाया गया है। समिति के महासचिव उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले काफी समय से जनपद स्थापना समिति द्वारा जनपद के स्थापना दिवस को शासन स्तर पर मनाए जाने की मांग करती चली आ रही है। तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा के द्वारा जनपद के स्थापना दिवस पर फिरोजाबाद महोत्सव की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक हर वर्ष पांच फरवरी को जनपद का स्थापना दिवस फिरोजाबाद महोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। लेकिन इस बार जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए बैठा है। इस तरह का रवैया गलत है। बैठक में अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, द्बिजेन्द्र मोहन शर्मा, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, नीलमणि चतुर्वेदी, अमित गुप्ता, सुरेंद्र नागर, डा. शमीम अहमद खान, सुनील वशिष्ठ, प्रेम शंकर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें