टूंडला। तहसील क्षेत्र के गांव नगला पुन्नू में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने तहसील परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। एसडीएम के न मिलने पर सीओ को ज्ञापन देकर ठेका बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में दिन शराबी उत्पात मचाते हैं। उन्होंने सीओ से कहा कि दो दिन में ठेके नहीं हटाए गए तो वे जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेंगी। शीला देवी, सुमन देवी, गुड्डी देवी, श्यामवती, चंद्रवती, सुनीता देवी, आशा, ऊषा देवी, राजश्री, रामबेटी मौजूद रहीं। संवाद