फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीसीटीवी से होगी 106 परीक्षा केंद्रों की निगरानी

विज्ञापन
फोटो 12, कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए डीएम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को डीएम रमेश रंजन एवं अपर जिलाधिकारी विशु राजा ने प्रश्नपत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद के सभी 106 परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में प्रत्येक केंद्र के लिए एक-एक कंप्यूटर लगाया गया है।
डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में रखी चारों लोहे की अलमारियों में डबल लॉक व्यवस्था अनिवार्य हो। सुरक्षा की दृष्टि से डबल लॉक की चाबियां अलग-अलग अधिकारियों के पास रखी जाएं। स्ट्रांग रूम में रखी सभी अलमारियों का मुंह सीसीटीवी कैमरे की ओर होना चाहिए। स्ट्रांग रूम का गेट भी पूरी तरह कैमरे की जद में दिखाई दे। वहीं, केंद्र व्यवस्थापकों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे ऑनलाइन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें