फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कालाबाजारी के लिए रखे थे सिलिंडर एजेंसी मालिक समेत 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अरांव क्षेत्र में पुलिस और खाद्य पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बीती 29 जनवरी को बरामद घरेलू गैस सिलिंडरों के एक बड़े जखीरे को कालाबाजारी की योजना के तहत वहां रखा गया था। पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार गौतम ने इस मामले में गैस एजेंसी मालिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और मकान मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि अरांव ब्लॉक के पास विवेक चौहान के मकान से विभाग ने कुल 162 सिलेंडर (भरे और खाली) जब्त किए थे। यह सभी सिलिंडर एचपी गैस कंपनी के थे। मौके पर मौजूद एचपी गैस एजेंसी, शिकोहाबाद के कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश कुमार ने तर्क दिया कि सिरसागंज स्थित गोदाम के बाहर रास्ता दलदली होने के कारण सिलिंडर यहां रखे गए थे। हालांकि, वह इस संबंध में कोई भी अनुमति पत्र या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक ने प्रदीप कुमार, एचपी गैस एजेंसी, शिकोहाबाद के मालिक। उमेश कुमार, एजेंसी का कंप्यूटर ऑपरेटर और विवेक चौहान, मकान मालिक, जिसके घर में सििलंडर छिपाए गए थे। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डीएसओ स्वीटी ने बताया कि बरामद माल को शिवकान्ति इंडेन गैस सर्विस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें