फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कत्ल के बाद बाप के साथ ही बेटे की तलाश करता रहा कातिल, फिर पुलिस से बोला- मैंने उसे मारकर दफना दिया

Tue, 24 Oct 2023 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में चार दिन से गायब किशोर का शव आलू के खेत में दफन मिला। मृतक किशोर के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने किशोर को हेरो से काट दिया। इसके बाद लाश को खेत में दफना दी। फिर उसके ऊपर से आलू की फसल की बुआई कर दी। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद में नाबालिग की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी थाना इलाके में किशोर की हत्या करने के बाद शव के दफनाने वाला आरोपी ही किशोर के पिता के साथ उसकी तलाश में लगा रहा, ताकि आरोपी पर कोई शक न करें। आरोपी किशोर के पिता को कभी फरिहा तो कभी लालपुर में घुमाता रहा। 
विज्ञापन


पुलिस के हिरासत में लेने के बाद आरोपी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और हत्या कर शव को दफनाने की बात कबूली। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव देख पुलिस की भी रूह कांप गई। गांव सलेमपुर निवासी विनोद का पुत्र कृष्णा सिर्फ पांचवी कक्षा तक ही पढ़ा है। 

उसके बाद उसने अपने भाईयों ओर परिवार की जिम्मेदारियों को पिता के साथ मिलकर अपने सिर पर ले लीं। किशोर मेहनत-मजूदरी कर पिता के साथ मिलकर परिवार का भरण-पोषण करने लगा। पीड़ित पिता के अनुसार 19 अक्तूबर देर शाम करीब छह बजे पहले सुमित और बाद में अमित घर आकर कृष्णा को साथ ले गए। 
विज्ञापन


देर रात तक कृष्णा घर नहीं आया तो पिता को चिंता हुई। पिता ने सुमित के घर जाकर जानकारी की। तो लालपुर काम करने जाने का बात कह दी। उसके बाद वह नहीं आया तो दोनों भाई पिता के साथ मिलकर किशोर की सुरागकसी कराने में जुट गए। ताकि कोई उन पर शक न करें। उसके बाद पिता ने सुमित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

तीन भाइयों की पढ़ाई का खर्चा देता था कृष्णा
सलेमपुर निवासी विनोद के चार पुत्र हैं। जिनमें से कृष्णा सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजूदरी कर पिता के साथ मिलकर घर का खर्चा उठाता था। उसके अलावा तीन छोटे भाइयों का खर्चा भी स्वयं ही उठाता था। पिता विनोद ने बताया कि कृष्णा कहा करता था पैसो की कमी से उसकी पढ़ाई अधूरी रह गई, मगर भाइयों को ठीक ढंग से पढ़एगा। ताकि भविष्य में उन्हे कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

बसपा पदाधिकारियों ने की कठोर कार्रवाई की मांग
नारखी के गांव सलेमपुर में किशोर की हत्या कर उसके शव को दफन करने के मामले में बसपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में सलेमपुर पहुंचा। पीड़ितों को सांत्वना दी। उसके बाद एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा से मांग करते हुए कहा कि किशोर की हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जो अन्य आरोपी है उनकी भी गिरफ्तार जल्द कराई जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें