फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक की सर्विस कराने आया किसान बाथरूम में गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बाइक की सर्विस कराने आया एक किसान बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव उरावर थाना नगला खंगर निवासी दिनेश कुमार (45) बृहस्पतिवार को अपनी बाइक की सर्विस कराने हीरो एजेंसी पर पहुंचा था। जहां उसे शौचालय लगी। इस दौरान वह बाथरूम में गया। जहां उल्टी आते ही वह गिर गया। काफी देर तक वह बाहर निकलकर नहीं आया। इसी दौरान कोई बाथरूम गया। जहां बंद गेट को खटखटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई तो इलाका पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजे का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस उसे लेकर ट्रामा सेंटर आई। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतक अविवाहित था और किसान था। जानकारी होते ही परिजन भी रोते- बिलखते पहुंच गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वह सांस और टीवी की बीमारी से ग्रसित था। उसका काफी समय से उपचार चल रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें