फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद बस स्टैंड का पीपीपी मॉडल से होगा कायाकल्प

Wed, 18 Dec 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद रोडवेज बस स्टैंड का शीघ्र कायाकल्प होगा। पीपीपी मॉडल के तहत बस स्टैंड का भवन तैयार किया जाएगा। नगर विधायक मनीष असीजा की ओर से नियम 51 के तहत लगाए गए प्रश्न पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जवाब दिया। बस स्टैंड के सुधार होने से यात्रियों को सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि फिरोजाबाद शहर कांच एवं चूड़ी उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस बस स्टैंड का कायाकल्प किए जाने का प्रस्ताव शासन में दिया था। उनकी पहल पर बस स्टैंड का पीपीपी मॉडल पर कायाकल्प कराए जाने का शासन ने निर्णय लिया है। विधायक मनीष असीजा ने नियम 51 के तहत विधानसभा सत्र के दौरान सवाल उठाया कि आखिर फिरोजाबाद बस स्टैंड का कायाकल्प कब हो सकेगा। आखिर विधायक के सवाल पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा फिरोजाबाद के पुराने बस स्टैंड को सार्वजनिक सहभागिता के तहत दूसरे चरण में विकसित कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड की फिजिकल स्टडी कराई गई है। उक्त निविदा के अभिलेखों को परामर्शी संस्था मैं. क्रिसल के माध्यम से तैयार कराया गया है। शीघ्र ही बस स्टैंड को पीपीपी मॉडल पर तैयार कराए जाने की निविदा मांगी जाएगी। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि बस स्टैंड के सुधार होने से यहां आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।


सभापति की कुर्सी पर आसीन होकर किया संचालन
नगर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा सभापति की कुर्सी पर आसीन होकर विधानसभा की कार्रवाई के संचालन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी विधायकों की ओर से उठाए जाने वाले सवालों के साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री की ओर से जवाब भी रखे। विधायक ने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान होकर एक बार फिर गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन


इस पहल से लोगों की यात्रा काफी सुखद साबित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। इससे शहर को अलग पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

-सोनू बघेल, व्यापारी नेता

फिरोजाबाद बस स्टैंड का पीपीपी मॉडल के तहत कायाकल्प होने के बाद यहां आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पहल काफी सराहनीय है।
-बृजमोहन, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें