फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीरोजाबाद ने भोपाल को हराया

Sun, 29 Nov 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ओम ग्लास क्रिकेट स्टेडियम में मूक-बधिर क्रिकेट टी-20 मुकाबले का आयोजन किया गया। फीरोजाबाद बधिर मित्र क्लब और भोपाल डेफ ऑफ सोसाइटी की टीमों ने रोमांचक खेल दिखाया। विधायक मनीष असीजा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर फीरोजाबाद टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल की  टीम ने 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए। भोपाल की ओर से जितेंद्र ने 20, सुमित ने 43, अमित ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फीरोजाबाद की टीम ने 17 ओवरों में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। फीरोजाबाद मूक बधिर मित्र क्लब की टीम के संतोष ने नौ,  बलदेव ने 29, सुशील ने 11, रविंद्र 21 रन बनाए। इस दौरान सुशीलकांत, उमाशंकर गुप्ता, सत्यवीर  गुप्ता, शैलेंद्र गुप्त, पंकज कुमार, रईस उद्दीन, अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें