फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा निकाल दिया पानी बचाओ का संदेश

Sun, 22 May 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पानी बचाने के लिए जनजागरण यात्रा निकाली गई
विज्ञापन
खदीजा ट्रस्ट के तत्वावधान में पानी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पूर्व विधायक अजीम भाई के नेतृत्व में पानी पचाओ जनजागरण यात्रा का छठवां चरण रविवार को चला। विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जनजागरण यात्रा ने पानी बचानेे का संदेश दिया। इस मुहिम का लोगों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

जनजागरण यात्रा करबला चौराहे से शुरू हुई। सपा नेता राजनरायन मुन्ना, बदन सिंह राठौर, रविंद्रलाल तिवारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। जनजागरण यात्रा करबला, देवनगर, महावीर नगर, सुहागनगर, हिमायूंपुर चौराहे से चलकर हिमांयूपुर नाले की पुलिया पर समाप्त हुई। जनता को जगाना है, पानी को बचाना है.., जीवन के  बोल हैं, पानी अनमोल है आदि नारे लगाए। जगह जगह पर इस यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि आज एक पानी बाल्टी के पीछे भाई भाई को मार देता है। अगर हम एक लीटर पानी बचाने का संकल्प लें, तो देश में 125 करोड़ लीटर पानी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रही है।  पानी लाओ अभियान शुरू किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में पानी नहीं आ रहा है, उन क्षेत्रों में पानी लाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। छुट्टन भाई, शाहिद अंसारी, निर्मल जैन, प्रभाष, राजा हादी जावेद, अजहर खां, शांतनु शर्मा, योगेश गर्ग, पूरन झा, विपिन, चंद्रमोहन, पंडित बब्बू तैलंग, बकील मंसूरी, राहील अख्तर, आमिर नवाज, रिफाकत, पप्पू, इसलाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें